हमारे बारे में
एम.टी.ओ. स्कूल ऑफ इस्लामिक सूफिज्म®
प्रेम और आत्म-ज्ञान, एम.टी.ओ. शाहमगसउदी स्कूल ऑफ इस्लामिक सूफिज्म® द्वारा दिया गया सार्वभौमिक संदेश है।
एम.टी.ओ. शाहमगसउदी स्कूल ऑफ इस्लामिक सूफिज्म® के 42 गुरुओं ने 1400 वर्षों तक, सदी-दर-सदी, छात्रों को आत्म-ज्ञान के द्वारा सिखाया कि कैसे आंतरिक शांति पायी जाए और कैसे अपने जीवन को नियंत्रण में रखा जाए।
सूफी ध्यान पद्धति तमरकोज़ में खुद के अंदर की ताक़त को खोजने पर जोर दिया जाता है। इसे एम.टी.ओ.® के आध्यात्मिक गुरुओं की निर्बाध श्रृंखला द्वारा चलाया जाता है, जिसमें मुख्यत: इकतालीसवें गुरु प्रोफेसर सादेग़्ह अंग़्हा, जिन्हें एम.टी.ओ.® के छात्र हज़रत शाहमग़सउद के रुप में जानते हैं के साथ-साथ बयालीसबें गुरु हज़रत सलाहेद्दीन अली नादेर अंग़्हा, जो स्कूल के वर्तमान गुरु हैं और जिन्होंने तमरकोज़(एकाग्रता और ध्यान) कक्षाओं को उसके वर्तमान स्वरुप में तौयार किया है ताकि संसार के सभी लोगों की जरुरतों को पूरा किया जा सके।
एम.टी.ओ. शाहमगसउदी® के बारे में और अधिक जानकारी के लिए स्कूल का वेबसाईट
www.mto.org